HBSE 12th result : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) का 12वीं कक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया। इस बार भी बेटियों ने ही बाजी मारी है। लड़कों की अपेक्षा लड़कियां ज्यादा पास हुई हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष डा. पवन कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार हरियाणा में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 85.66 प्रतिशत रहा है। 7900 बच्चों ने इस बार परीक्षा नहीं दी थी।
इसमें लड़कियों के पास प्रतिशत की बात करें तो 89.41% बेटियों ने बाजी मारी। 1,93,828 बच्चों ने इस बार हरियाणा में 12वीं की परीक्षा दी थी।
इनमें से 1,66,031 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस बार 87 हजार 227 लड़कियां परीक्षा में पास हुई थी। वहीं परीक्षा में कुल 97,561 लड़कियां बैठी थीं।
वहीं इस बार 12वीं में 96267 लड़कों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 78804 ही पास हो सके। इस हिसाब से लड़कों का प्रतिशत 81.86 प्रतिशत रहा। इस बार नूंह का रिजल्ट पूरे हरियाणा में सबसे कम रहा और जींद का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा। लड़कियों के रिजल्ट की बात करें तो इस बार साढ़े 7 प्रतिशत अधिक लड़कों से रहा।
इस बार हरियाणा में टॉपर के जिले का खिताफ कैथल को जाता है। कैथल जिले के गांव सियोण माजरा के अर्पण दीप सिंह ने 500 में से 497 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सानीपत जिले के मनौली गांव की करीना और जींद के नवाना की यशिका दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा जींद के डीएन माडल स्कूल की छात्रा सरोज ने 494 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट बेहतर
हरियाणा में इस बार सरकारी स्कूलों का रिजल्ट फिर फिसड्डी रहा। वहीं प्राइवेट स्कूलों के छात्रों ने बाजी मारी है। इसके अलावा सियोन माजरा का टॉपर छात्र अर्पण दीप सरकारी स्कूल में पढ़ा है।
प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 87 प्रतिशत और सरकारी स्कूलों का 84.87 प्रतिशत विद्यार्थी ही परीक्षा उत्तीर्ण कर पाए।
गांवों के बच्चे शहरियों से आगे
हरियाणा शिक्षा बोर्ड के रिजल्ट में इस बार गांवों के बच्चों ने बाजी मारी। वहीं शहरी छात्र पढ़ाई में ग्रामीणों से पिछड़ते हुए नजर आए।
ग्रामीण क्षेत्रों के 85.93 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। शहरों में 85.03 प्रतिशत विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर पाए हैं। हालांकि यह अंतम मामूली है।
कॉमर्स में सबसे ज्यादा विद्यार्थी पास
इस बार कॉमर्स के छात्र 92 प्रतिशत से ज्यादा है। दूसरे नंबर पर कला विज्ञान के विद्यार्थी 85.31 प्रतिशत तक पास हुए। मेडिकल और नान मेडिकल के विद्यार्थियों का रिजल्ट 85.05 प्रतिशत तक रहा है।
ओपन परीक्षा का परिणाम 36.35% ही रहा
12वीं कक्षा का ओपन परीक्षा का परिणाम भी हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया। ओपन बोर्ड का रिजल्ट 36.35 प्रतिशत ही रहा है।
जिलावाइज पास प्रतिशत और प्रदेश स्तर पर रैंकिंग
जिले का नाम पास प्रतिशत स्थान
जींद 91.05 1st
कैथल 91.00 2nd
फतेहाबाद 90.62 3rd
पानीपत 89.94 4th
चरखीदादरी 89.63 5th
रेवाड़ी 89.06 6th
हिसार 88.82 7th
रोहतक 88.76 8th
भिवानी 88.73 9th
करनाल 88.55 10th
अंबाला 88.08 11th
गुरुग्राम 87.56 12th
झज्जर 87.39 13tn
सोनीपत 87.34 14tn
महेंद्रगढ़ 87.33 15tn
कुरुक्षेत्र 87.18 16tn
सिरसा 85.97 17tn
पंचकुला 85.40 18tn
यमुनानगर 84.21 19tn
फरीदाबाद 81.45 20tn
पलवल 75.79 21वां
नूंह 45.76 22tn
