Pahalgam terror Attack : भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लग गया है। भारत के रक्षा मंत्री ने इस बात की पुष्टि की है। शनिवार शाम 5 बजे के बाद दोनों देशों में सीज फायर लागू किया गया। हालांकि इससे पहले शुक्रवार रात को दोनों तरफ से भारी गोलाबारी की गई। पाकिस्तान ने भारत के एयरफोर्स और सेना के अड्डो को निशाना बनाने का प्रयास किया।
भारत पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को तनाव ज्यादा बढ़ गया था। इस बीच एक राहत भरी खबर यह है कि दोनों देशों में अब सीज फायर लागू हो गया है। भारत के रक्षा मंत्री ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे के बाद से सीज फायर लागू किया गया है। युद्ध विराम के लिए अमेरिका ने मध्यस्ता की है।
आइए जानते हैं सीज फायर से पहले हरियाणा में क्या रही स्थिति
भारत-पाक में तनाव के बीच शुक्रवार आधी रात हरियाणा के सिरसा जिले में आसमान में धमाके की आवाज सुनाई दी। सेना ने पाकिस्तान की मिसाइल को आसमान में ही मार कर गिरा दिया। इससे तेज धमाका हुआ। जिस कारण लोग चौकसी के तौर पर अपने घरों में ही रहे।
जिला प्रशासन ने बताया कि सब नॉर्मल है। वहीं, चंडीगढ़, अम्बाला, सिरसा, पंचकूला में रातभर ब्लैक आउट घोषित किया गया। पानीपत, हिसार, फतेहाबाद समेत कई जिलों में आउटडोर लाइटें बंद कराई गई।
पलवल में तनाव को देखते हुए 10 से 12 मई, हिसार, रेवाड़ी और पंचकूला में 11 मई तक सभी शिक्षण संस्थान जैसे स्कूल, कालेज और यूनिवर्सिटी बंद रखने के आदेश हैं। इसके अलावा अम्बाला में छावनी पर हमले की आशंका के चते आगामी आदेश तक स्कूल और कालेज बंद रखने का निर्णय लिया था।
10 मई को सेकंड सैटरडे, 11 मई को रविवार की स्कूलों में छूट्टी होती है। प्रदेश की 6 प्रमुख यूनिवर्सिटी में 10-11 मई को होने वाली यूजी पीजी की परीक्षाओं को रद्द कर दी हैं। 9 मई को होने वाली परीक्षा केयू ने भी रद्द कर दी।
वहीं, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) ने सहायक प्रोफेसर कॉलेज कैडर पद की भर्ती के लिए 11 मई को होने वाले फिजिक्स, कैमिस्ट्री के स्क्रीनिंग टेस्ट को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है।
सिरसा में आधी रात धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी, अंबाला में स्कूल बंद करवाए
ड्रोन हमले के अलर्ट के बाद अम्बाला में सुबह ही स्कूलों की छुट्टी की गई। शुक्रवार रात 12:15 बजे सिरसा में आसमान में धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। इस दौरान तेज रोशनी भी हुई।
इन यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित
रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू), गुरुग्राम की गुरुग्राम यूनिवर्सिटी, हिसार की गुरु जंभेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (जीजेयू), सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (सीडीएलयू), सोनीपत की भगत फूल सिंह महिला यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की 10 और 11 मई परीक्षाएं स्थगित की गई हैं।
सरकार की स्वीकृति के बिना स्वीकृत सीमा से अधिक व्यय न करने के निर्देश दिए गए हैं। इमरजेंसी के लिए सिविल के साथ निजी अस्पताल भी रिजर्व कर रहे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारियों के साथ सीएमओ ने बैठक की है।
इमरजेंसी के लिए सरकारी के अलावा हमले के इनपुट पर 2 जिलों में बजे सायरन, इमरजेंसी के उपकरणों की लिस्ट बनाई कुछ निजी अस्पताल भी रिजर्व किए गए हैं।
अंबाला में शुक्रवार सुबह 10:20 बजे प्रशासन को पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन आने का इनपुट मिला। इसके बाद तीन बार रेड अलर्ट सायरन बजाए गए। तुरंत स्कूल- कॉलेजों की छुट्टियां करा दी गई।
दोपहर 2 बजे शाहपुर-मच्छौंडा व अम्बाला कैंट क्षेत्र में जोरदार धमाके की आवाज हुई। इससे घरों की खिड़कियों के शीशे हिल गए। लोग दहशत में आ गए। डीसी ने बताया कि फाइटर जेट सुपरसोनिक गति (1236 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा) से गुजरने के कारण धमाके जैसी आवाज हुई।
पंचकूला में हवाई हमले की आशंका में सुबह सायरन बजाया गया। लगातार दूसरे दिन रातभर ब्लैकआउट किया। सोलर लाइट, दुकानों के डिस्प्ले बोर्ड व मोबाइल टावर की लाइट बंद करने के निर्देश हैं। सीसीटीवी की लाइट टेप से ढकने को कहा गया।
सिरसा में लगातार दूसरे दिन रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट किया। पंजाब के फाजिल्का, अमृतसर, राजस्थान के पोखरण, जोधपुर व जम्मू-कटरा की बसें अगले आदेश तक रोक दी हैं। दो कंट्रोल रूम बना हेल्पलाइन नंबर जारी किए।
हिसार जिले में सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। पानीपतः रात 8 से सुबह 6 बजे तक आउट डोर लाइट बंद जम्मू-कटरा की बसें रोकीं।
कुरुक्षेत्र में जम्मू-कटरा और अमृतसर जाने वाली बसें जालंधर तक ही जा पाईं।
फतेहाबाद में जम्मू-कटरा तक चलने वाली बसें जालंधर तक चलेंगी। रात में डिस्पले बोर्ड बंद रखने के निर्देश दिए गए। कैथलः जम्मू-कटरा, पठानकोट, अमृतसर के लिए बस सेवा बंद एंबुलेंस, क्रेन, दमकल, जेसीबी आदि की सूची तैयार की गई है।
स्पेशल वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुग्राम में वॉर रिलीफ टीम बनाई गई है। इसमें 50 स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं। कैंट अस्पताल को 50 यूनिट ब्लड स्टैंड बाय पर रखने को कहा अम्बाला कैंट के मिलिट्री अस्पताल ने कैंट के सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक से 50 यूनिट ब्लड स्टैंड बाय पर रखने को कहा है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन अब सिर्फ इमरजेंसी वाले मरीजों को ही ब्लड उपलब्ध करा रहा है।
