Haryana Rain Alart : मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। यहां तेज गरज-चमक के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। वहीं हवा की रफ्तार भी 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। आइए जानते हैं क्या रहेगा मौसम का हाल।
मौसम विभाग ने रविवार को अलर्ट जारी किया है कि यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा, कैथल और जींद में तेज वर्षा हो सकती है। यहां बिजली चकमने के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। वहीं रविवार आधी रात के बाद किसी भी समय वर्षा हो सकती है।
वहीं, बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में रविवार को वर्षा हुई। इससे तापमान में तीन सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आगामी कुछ दिनों तक वर्षा होने से मौसम सुहावना और परिवर्तनशील रहेगा।
7 मई तक मौसम में होता रहेगा बदलाव
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के डा. मदल लाल खीचड़ ने बताया कि उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम सात मई तक परिवर्तनशील रहेगा।
प्रदेश में 7 मई तक दो पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के कारण बादल छाने और वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही तेज हवा चलने की भी संभावना बनी हुई है। प्रदेशभर में बूंदाबांदी और तेज वर्षा होने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।
वहीं कृषि विज्ञानियों का कहना है कि ओलावृषि होने से जहां मंडियों में फसल भीगने का खतरा बना है, वहीं सब्जी की फसल जैसे भिंडी, तोरी और घीया और आलू में नुकसान की संभावना है।
मौसम विभाग ने सात मई तक पूरे प्रदेश में वर्षा की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं सात मई तक खासकर 7 जिलों यमुनानगर, महेंद्रगढ़, पंचकूला, अंबाला, पलवल, रेवाड़ी और मेवात में वर्षा होने की संभावना दूसरे जिलों के मुकाबले ज्यादा है।
यह भी पढ़ें – share market से मुनाफा कमाने के लिए यहां दिल खोल करे करें इन्वेस्ट
इन जिलों के अलावा अन्य जिलों में वर्षा 25 प्रतिशत तक हो सकती है। इसके अलावा करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और कैथल में 25 प्रतिशत से अधिक वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।
वहीं अन्य जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी में 25 प्रतिशत तक वर्षा हो सकती है। वहीं सात मई को छह जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, करनाल, यमुनानगर और कैथल में भी 25 प्रतिशत वर्षा होगी। इसके अलावा अन्य जिले शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञानियों की माने तो इस समय हरियाणा का तापमान पांच डिग्री तक सामान्य से कम बना हुआ है। वहीं मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि कोई भी जन वर्षा के समय खेतों में जाने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचे। क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने से नुकसान हो सकता है।
