Dhanashree Verma Post : एक्टर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा लंबें समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। यजुवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री ने अब अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन पोस्ट पर यूजर्स ने धनश्री को ट्रोल किया है। गंदे कमेंट कर कई सवाल भी दागे।
क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल से तालाक के बाद एक्टर और कोरियोग्राफर धनश्री इंटरनेट मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने इन तस्वीरों पर गंदे-गंदे कमेंट भी किए हैं। तालाक के बाद यजुवेंद्र चहल से धनश्री ने मोटे तौर पर एलिमनी ली है। लोग कमेंट में अब इसी एलिमनी पर सवाल दाग कर ट्रोल कर रहे हैं।
धनश्री ने यह किया है पोस्ट
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धनश्री ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। धनश्री इन तस्वीरों में व्हाइट रंग का टैंक टॉप पहने दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में धनश्री का मेकअप अलग ही है। एक तरफ आधे चेहरे पर बिखरे बाल और वाइट टाप उनके लुक को निखार रहा है।
होठों पर हल्की लिपिस्टिक और कानों पर बाल धनश्री के लुक को निखार रहे हैं। धनश्री ने अपने नो मेकअप लुक पर कैप्शन लिखा है कि रुककर देखना ठीक है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धनश्री ने अलग-अलग एंगल से सेल्फी तस्वीरें शेयर की हैं।
यूजर्स धनश्री को कर रहे ट्रोल, कुछ लोग लुटा रहे प्यार
धनश्री की पोस्ट पर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कुछ लोग इन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं तो कुछ लोग धनश्री को ट्रोल कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर भद्दे कमेंट किए हैं। कुछ यूजर्स ने सवाल पूछा कि भाई को धोखा क्यों दिया।
ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक फैंस ने लिखा मूड ऑफ है। मार्केट नया स्टार्टअप आया कोई बता सकता है। एक ने लिखा कि 4.75 करोड़ रुपये मिल गए इसको तो। ऐसे कमेंट से यूजर्स ने धनश्री को ट्रोल किया है।
एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा कि पांच करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय महीला। दूसरे यूजर्स ने पोस्ट पर लिखा कि एलिमनी के 4.75 करोड़ रुपये कहां गए। एक अन्य यूजर्स ने तो बी योर ओर शुगर डैडी को टैग किया। बता दें कि यह कैप्शन यजुवेंद्र चहल की एक टीशर्ट पर लिखा हुआ था, जो जमकर वायरल भी हुआ था।
20 मार्च को हुआ था यजुवेंद्र और धनश्री का तलाक
बता दें कि क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल और धनश्री का तलाक 20 मार्च 2025 को हो गया था। मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से दोनों ने यह फैसला लिया था। दोनों की शादी 2020 में हुई थी। इसके बाद 2022 से दोनों अलग रह रहे थे।
