actor manoj kumar : फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार शुक्रवार को निधन दुनियां को अलविदा कहकर पंचतत्व में विलिन हो गए। इनके निधन पर वालीवुड के दिग्गज कलाकारों ने शोक जताया।
बॉलीवुड में देशभक्त कलाकार के नाम से मशहुर मनोज कुमार 87 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। मनोज कुमार के निधन से फिल्मी गलियारे ही नहीं देशभर में शोक की लहर दौड़ गई।
मनोज कुमार को भारत और देशभक्त कलाकार के नाम भी पहचान मिली थी। इन्होंने अपने जीवन में बहुत सी देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्में दी। जिन्होंने युवाओं में देशभक्ति की भावना को कूट-कूट कर भर दिया। आज भी इनकी फिल्में और गीत फेमस है।

देश ही नहीं विदेशों में भी मनोज कुमार की अच्छी खासी फैन फ्लोइंग थी। आज उनके निधन पर देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। ऐसे में बॉलीवुड के सितारों ने उनहें श्रद्धांजलि अर्पित की है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं सितारे….
अक्षय कुमार ने कहा कि मैं मनोज कुमार से सीखते हुए ही बढ़ा हुआ हूं। देशभक्ति की भावना और प्यार जैसा कोई भी इमोशन नहीं है। वहीं करण जौहर ने श्रद्धांजलि देते हुए क्रांति की स्क्रीनिंग को याद किया।
अक्षय कुमार क्या बोले ?

अक्षय कुमार ने श्रद्धंजलि देते हुए कहा कि मैं इनसे सीखते-सीखते बढ़ा हुआ हूं। कैसे देशभक्ति और प्रेम के जैसा कोई भाव नहीं होता मैंने देखा है। उन्होंने कहा कि हमें एक्टर्स के इस इमोशन को दिखाने में लीड लेना चाहिए। हम नहीं लेंगे तो कौन लेगा। हमारी बिरादरी की सबसे बड़ी संपत्ति में से एक और बहुत बढ़िया इंसान थे मनोज कुमार। ओम शांति।
करण जौहर क्या बोले ?

मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए करण जोहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा कि आज हमने हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े लेजेंड को खो दिया…श्री मनोज कुमार जी।
आज आंखों के सामने वो वक्त घुम गया जब मैं क्रांति की स्क्रीनिंग देखने के लिए गया था। उस समय मैं उत्सुकता से भरा जमीन पर बैठा था, दूसरे बच्चों के साथ। स्क्रीनिंग में फिल्ममेकर, एक्टर्स और इंडस्ट्री के कुछ बड़े लोग शामिल थे।
यह क्रांति फिल्म का रफ कट था, जो चार घंटे लंबा वर्जन। मनोज कुमार शुरूआती स्टेज पर लोगों को समझा रहे थे…फिल्म जब आई तो बाक्स आफिस के सारे रिकार्ड तोड़ दिए।
मनोज कुमार की तस्वीर को शेयर करके जकी श्रॉफ ने उन्हें श्रद्धांजलि

मनोज कुमार की एक तस्वीर शेयर करके जैकी श्रॉफ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें भारत के सच्चे प्रतिबध फिल्म निर्माता बताया। उन्होंने दुखी मन से लिखा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता श्री मनोज कुमार आज हमारे बीच नहीं रहे।
यह भी पढ़ें – यशु-यशु स्वघोषित पादरी को मोहाली कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
उन्होंने लिखा कि एक दूरदर्श निर्देशक जिन्होंने भारतीय सिनेमा को एक नया आयाम दिया। उन्होंने आगे लिखा कि अन्य कलाकार तो मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं, लेकिन देशभक्त कलाकार कालजयी होते हैं।
अजय देवगन ने तस्वीर शेयर की
मनोज कुमार ने अजय देवगन के पिता को पहला ब्रेक दिया था। उनके निधन पर अजय देवगन ने एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा कि मनोज कुमार जी सिनेमाई आइकन ही नहीं थे, वे मेरे परिवार की यात्रा में भी एक मील का पत्थर थे।
यह भी पढ़ें – महीने में होगी 25,753 शिक्षकों व कर्मचारियों की भर्ती, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
उन्होंने आगे लिखा कि मनोज जी ने मेरे पिता जी वीरू देवगन को रोटी कपड़ा और मकान में एक्शन डायरेक्टर के तौर पर पहला ब्रेक दिया था। इसके बाद वहां से क्रांति फिल्म तक दोनों का सहयोग जारी रहा।
आमिर खान ने लिखा एक संस्था थे मनोज कुमार

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि मनोज कुमार फिल्म कार या अभिनेता नहीं बल्कि अपने आप में एक संस्था थे। मैंने मनोज कुमार की फिल्में देखकर बहुत कुछ सीखा है।
मनोज कुमार की अधिकतर फिल्में सामाजिक मुद्दों पर आधारित होती थी। इसलिए उनकी फिल्में आम आदमी को छू जाती थी। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हें।
मनोज कुमार भारतीय सीनेमा के पुरोधा थे। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। उनकी देशभक्ति की भावना को खूब ओतप्रोत किया है।
